रास्ते से टैक्टर ट्राली हटाने को कहने पर मनबढ़ो ने एक परिवार पर किया हमला चार घायल।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा थाना क्षेत्र के अलगटपुर में रास्ते में खड़ा टैक्टर ट्राली हटाने को कहने पर मनबढ़ो ने एक परिवार के ऊपर लाठी,डंडा,रॉड,कुल्हाड़ी से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिए। पुलिस ने घायलों को इलाज लिए अस्पताल भेजा।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के अलगटपुर निवासी अभय तिवारी पुत्र राजेश तिवारी मंगलवार को पिकप आर गाय लादकर घर जा रहे थे। रास्ते एक मनबढ़ रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली खड़ा किया था। जिससे पुरानी रंजिश चलती है। उससे ट्रैक्टर को किनारे करने को कहा तो विपक्षी गाली गलौज पर आमादा हो गए।विरोध करने पर मनबढ़ लाठी,रॉड डंडा,कुल्हाड़ी, बांकी से पूरे परिवार पर हमला कर दिए। जिसमें नागेश तिवारी 52 वर्ष राजेश तिवारी 55 वर्ष,अभय तिवारी 30 वर्ष,दिव्यांशु तिवारी 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट से नागेश तिवारी बेहोश हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजाराम प्रजापति,आकाश,विकास,प्रकाश,श्रीराम,और घर की महिलाएं अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या,बलवा,मारपीट,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *