केंद्रीय बजट गरीबों को लाभ पहुंचाने वाला सीपी चंद

महाराजगंज 2 फरवरी। केंद्रीय बजट 2025 पर भाजपा एमएलसी सीपी चंद ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण बजट केंद्रीय वित्त मंत्री ने पेश किया ।यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है। यह हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है । एमएलसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस विकसित भारत की कल्पना की है यह बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक शानदार बजट पेश किया। यह बजट युवा, गरीब, किसान, महिलाओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने वाला है। खासकर मिडिल क्लास के योगदान का ध्यान रखते हुए यह बजट अभूतपूर्व सौगात लेकर आया है। बारह लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर आयकर से राहत दिए जाने के निर्णय सराहनीय और उत्साहजनक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *