गीडा में काम करने वाली महिला को ट्रक ने रौंदा मौके पर हुई मृत्यु।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा


सहजनवा गोरखपुर। गीड़ा थाना अंतर्गत पिपरौली चौकी के पास एक ट्रक ने गीडा में काम करने वाली महिला को रौद दिया ।मौके पर ही उसे महिला की मृत्यु हो गई।
विश्वत सूत्रों से पता चला है कि सावित्री देवी पत्नी अजय कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष ग्राम काले चक्र पोस्ट पकड़ी दूबे, थाना गगहा ,तहसील गोला, गोरखपुर की निवासी थी ।जो गीड़ा में किराए का कमरा लेकर अपने चार बच्चियों के साथ रहती थी किसी फैक्ट्री में काम कर रही थी ।काम करने के बाद वह अपने क्वार्टर पर आ रही थी अनियंत्रित ट्रक ने दबोचते हुए निकल गया उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। ट्रक को गीडा थाना की पुलिस अपने कब्जे में ले ली है। वह अपने पीछे चार बच्चियों को छोड़कर चली गई ।जिसमें सोनम कुमारी 22 वर्ष जिसकी शादी तय हुई थी, साधना कुमारी 20 वर्ष, अंशिका कुमारी 16 वर्ष ,प्रतीक्षा कुमारी 6 वर्ष की है ।इसके बारे में चौकी इंचार्ज पिपरौली ने बताया है शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।








