जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने दृष्टिबाधित व्यक्ति को भेंट की स्मार्ट केन छड़ी, सुगम आवागमन में मिलेगी मदद

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्राम लोहरा, पोस्ट सुकृत, तहसील रॉबर्ट्सगंज निवासी दृष्टिबाधित नवाब खान पुत्र गन्नी खान को स्मार्ट केन (छड़ी) प्रदान की।
जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता एवं मानवीय सरोकारों का परिचय देते हुए उन्हें स्मार्ट केन उपलब्ध कराई। इससे उन्हें दैनिक जीवन में आवागमन के दौरान आसपास की बाधाओं को पहचानने तथा सुरक्षित एवं सुगम आवागमन में सहायता मिलेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहयोग प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *