विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची में छूटे नामों को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान
युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने, जेंडर रेशियो एवं ईपीआईसी रेशियो में सुधार पर रहेगा विशेष जोर
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात विशेष अभियान चलाए जाने के संबंध में आज जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने, जेंडर रेशियो एवं ईपीआईसी रेशियो में सुधार करने तथा मतदाता सूची को अधिक समावेशी एवं त्रुटिरहित बनाने के संबंध में चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान ऐसे पात्र मतदाताओं के नामों की भी जांच की जाएगी, जिनके नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गए हैं। नियमानुसार पात्र पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि विशेष अभियान के अंतर्गत पात्र युवा मतदाताओं सहित सभी छूटे हुए मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने में सहयोग करें, जिससे मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं अद्यतन इस अभियान के दौरान अधिक से अधिक युवा मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे जा सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जरूप सिंह पटेल, भाजपा के अनिल सिंह जिला मंत्री, जिला प्रभारी समाजवादी पार्टी के अनिल प्रधान, बसपा के सोहन लाल, सीपीआई एम के प्रेमनाथ, अपनदल एस नीरज सिंह पटेल, आम आदमी पार्टी के रमेश गौतम सहित राजनैतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

