सोनभद्र के प्रभारी मंत्री एवं मा० राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा 12 अगस्त को जनपद के भ्रमण पर

तिरंगा यात्रा महोत्सव एवं तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल हरसेवानंद विद्यालय चुर्क एवं राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में आयोजित कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभागपूर्वा … Read More

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र। थाना चोपन में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियुक्त के घर पर न्यायालय का नोटिस चस्पा कर उसके परिजनों को कार्रवाई की जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, थाना चोपन में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 420/2025 में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) के तहत आकाश शुक्ला पुत्र दिनेश कुमार शुक्ला, निवासी बारी सोरांव, थाना फाफामऊ, जनपद प्रयागराज के विरुद्ध मामला दर्ज है। अभियुक्त की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है।माननीय न्यायालय सोनभद्र की ओर से 13 जुलाई 2026 को धारा 84 बीएनएसएस के तहत जारी आदेश के अनुपालन में पुलिस ने अभियुक्त के घर पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही उसके परिजनों को बताया गया कि नोटिस चस्पा होने के 15 दिनों के भीतर अभियुक्त को न्यायालय अथवा सोनभद्र पुलिस के समक्ष उपस्थित होना होगा।पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना कोन पुलिस द्वारा की गई।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा रॉबर्ट्सगंज

तहसील परिसर से बढ़ौली चौराहा तक गूंजे देशभक्ति के नारे, हाथों में तिरंगा लेकर उमड़ा जनसैलाब मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों ने तिरंगा यात्रा में किया … Read More

नशे के अवैध कारोबार पर ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

27.10 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत ₹2.75 लाख, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, चिमटी एवं नकदी भी बरामद पूर्वा टाइम्स – भोला प्रसाद गुप्ता … Read More

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र में आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को हर घर तिरंगा–2026”पूर्वा टाइम्स – भोला प्रसाद गुप्तासोनभद्र – ओबरा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं दीजीटल विजीवीलिटीकार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तृतीय चरण का आयोजन 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। इस अवसर पर प्राचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर एन.सी.सी कैडेट्स को प्रेरित किया तथा कहा कि सभी कैडेट्स अपने-अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्र में लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें और “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. उपेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी NCC कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया।इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र लाल वर्मा ने एनसीसी कैडेट्स के साथ तिरंगे के साथ सेल्फीली तथा कैडेट्स को 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों एवं विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी फोटो ली तथा अभियान की डिजिटल विजिबिलिटी को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम से संबंधित फोटो एवं वीडियो भी तैयार किए गए तथा गतिविधि का विवरण मेरा भारत पोर्टल पर अपलोड किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सहभागिता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना और “हर घर तिरंगा–हर दिल तिरंगा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा चोपन में निकला गया तिरंगा यात्रा

पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र -चोपन भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने आजादी के इस पावन पर्व पर लोगों को जागरूक करने के लिए एवं अपने देश प्रेम को जाहिर करने … Read More

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी एवं हलवाई ट्रेड का साक्षात्कार स्थगित –

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान … Read More

जनप्रतिनिधिगण जिला प्रशासन के समन्वय से छह पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता होगी सुनिश्चित

प्रदेश सरकार ने रिहंद, ओबरा व धनरौल बांध तथा रेनू नदी से कच्चा जल उठाने की दी मंजूरी रेणुकूट, अनपरा, ओबरा, पिपरी, चुर्क सहित नगरीय क्षेत्रों में पेयजल संकट के … Read More

वन विभाग से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण से विकास कार्यों में आएगी तेजी-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वन विभाग से संबंधित मामलों के निस्तारण के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित बीएसएनएल टावर, विद्यालयों के विद्युतीकरण एवं जल जीवन मिशन की विद्युत … Read More

हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, छात्राओं ने किया वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन

राष्ट्रगौरव और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हुआ पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर जिलाधिकारी ने छात्राओं से हर घर तिरंगा फहराने तथा अभिभावकों को प्रेरित करने का किया … Read More