नशे के अवैध कारोबार पर ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

27.10 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत

₹2.75 लाख, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, चिमटी एवं नकदी भी बरामद

पूर्वा टाइम्स – भोला प्रसाद गुप्ता

सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
थाना ओबरा पुलिस द्वारा दिनांक 09.08.2026 को समय करीब 18:45 बजे रविदास नगर वार्ड नं0-01, बिल्ली में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग/गश्त के दौरान एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2.75 लाख है। पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रितेश जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल निवासी रविदास नगर वार्ड नं0-01, बिल्ली, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से हेरोइन के अतिरिक्त मादक पदार्थ की तौल/व्यवहार में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पत्ती लगी काले रंग की चिमटी, दो मोबाइल फोन एवं ₹1,300/- नकद* भी बरामद किए गए।
उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-175/2026 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
रितेश जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल
निवासी – रविदास नगर वार्ड नं0-01, बिल्ली, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
उम्र – करीब 23 वर्ष बरामदगी का विवरण
27.10 ग्राम अवैध हेरोइन — अनुमानित कीमत ₹2.75 लाख
01 अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन
01 अदद की-पैड मोबाइल फोन
01 अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू
01 अदद पत्ती लगी काले रंग की चिमटी*
₹1,300/- नकद*

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 सुनील कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
हे0का0 संतोष पटेल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
का0 प्रदीप कुमार, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
का0 राहुल श्रीवास, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
ओबरा पुलिस का स्पष्ट संदेश
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध ओबरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
नशे के खिलाफ अभियान जारी है—अवैध कारोबार करने वालों पर ओबरा पुलिस की पैनी नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *