छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने समाजवाद को संघर्ष और जनसरोकार से जोड़ा

सपा कार्यालय पर मनाई गई जनेश्वर मिश्र की जयंती

स्मारिका का हुआ विमोचन, नेताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, उनके विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

गोरखपुर। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नायक, महान चिंतक एवं विचारक ‘छोटे लोहिया’ स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई। संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि समाजवादी चिंतक दीपक मिश्रा रहे।
कार्यक्रम में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दीपक मिश्रा व ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने जीवनभर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया तथा समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने छात्रों और नौजवानों को आगे बढ़ाने के लिए भी अभियान चलाया।
वक्ताओं ने कहा कि छोटे लोहिया का मानना था कि समाजवादियों को देश की तकदीर बदलने के लिए बड़े बलिदान के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने जनसंपर्क, संघर्ष और जनता को जागरूक करने को समाजवादी आंदोलन की ताकत बताया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक मिश्रा ने जनेश्वर मिश्र की जयंती पर स्मारिका का विमोचन किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से बृजनाथ मौर्य, डॉ. मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, पूर्व विधायक यशपाल रावत, दयाशंकर निषाद, महेंद्र तिवारी, रुपावती बेलदार, मनुरोजन यादव, विद्या सागर छोटू, संजय पहलवान, रामललित यादव, मिर्जा कदीर बेग, मुन्नीलाल यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, इंद्रदेव पासवान, रामजतन यादव, गिरिश यादव, अखिलेश यादव, मैना भाई, राघवेंद्र तिवारी राजू, धनंजय सिंह सैथवार, विजय अग्रहरि, लालजी भारती, नावेद मलिक, भृगुनाथ निषाद, सुनील मौर्य, अनुप यादव, बाबूराम यादव, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, घनश्याम राव, लालजी यादव, राजू प्रसाद, रमेश सोनकर, रणजीत पासवान, रामनिरंजन यादव, संतोष यादव, प्रभाकर ओझा, मजनू, पप्पू यादव, श्रीराम सिंह यादव, सच्चिदानंद यादव, फहीम गुड्डू, मुरारी लाल मौर्य, हाजी तहव्वर हुसैन, इमरान खान, अश्विनी गौड़, जितेंद्र श्रीवास्तव, बालेन्द्र यादव, सुरेंद्र मौर्य, दुर्गेश मास्टर, भोला शुक्ला, फिरदौस आलम, विनोद निषाद, करुणा निधान, सोनू पांडेय, राजेश सिंह सैथवार, विक्की निषाद, हरिकेश यादव, इंद्रेश यादव, धर्मेन्द्र मौर्य, राम कृपाल यादव, मुन्ना मझवार, शिवशंकर गौड़, महेंद्र यादव, शकील शाही, बब्बू खान, आफताब, एहशेताम हुसैन, गुफरान, हरिकेश यादव, अजय यादव, आलोक आदि मौजूद रहे। इन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *