जिला कृषि अधिकारी के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में जिला कृषि अधिकारी के पद पर लगभग 5 वर्ष तक कार्यरत रहे डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह का जनपद बलिया के लिए इसी पद पर स्थानांतरण हो गया। कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सम्मान में राजकीय कृषि विद्यालय चरगांवा के सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर बूकें स्मृति चिन्ह एवं विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट कर श्री सिंह को यादगार विदाई दी गई।कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक डॉ विनोद शर्मा उप कृषि निदेशक डॉ धनंजय सिंह प्रधानाचार्य डॉ राम तेज यादव जिला कृषि अधिकारी डॉ राज मंगल चौधरी इफ्को के एरिया मैनेजर कौशिक पांडेय ने भी श्री सिंह को बुकें स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र एवं उपहार भेंट किया और उनके कार्य व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना। कार्यक्रम में नवागत संयुक्त कृषि निदेशक डॉ विनोद शर्मा जिला कृषि अधिकारी डॉ राजमंगल चौधरी को डॉ धनंजय सिंह एवं डॉ राम तेज यादव ने शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम में कृषि विभाग के डॉ गिरजेश यादव सूरज गौड़ दीपक वर्मा अतुल सिंह संतोष सुधीर सिंह धर्मेंद्र पांडेय संजय सिंह मनीनंद्र सिंह अरविंद मृत्युंजय सिंह राजनरायन यादव विनय सिंह सुरेश वर्मा अशोक गिरी राजू गुप्ता पिंटू आर्या दीपक रमजान कमलेश यादव धर्म प्रकाश जमशेद अच्छे लाल गुप्ता अशोक सिंह रविंद्र यादव जटाशंकर उमेश शर्मा शिव प्रसाद संजय प्रसाद आलोक राय रणविजय सहित जनपद के सभी सहायक विकास अधिकारी सहायक कृषि निरीक्षक प्राविधिक सहायक उपस्थित रहकर बूकें एवं उपहार भेंट कर उनके कार्यकाल एवं व्यवहार की प्रशंसा कर उज्जवल भविष्य की कामना। अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा दिए गए सम्मान से अभिभूत होकर डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में कार्यकाल सबका प्यार सहयोग स्नेह आशीर्वाद आजीवन याद रहेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विनोद शर्मा संचालन पूर्व पर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव और धन्यवाद ज्ञापन डॉ गिरजेश यादव ने किया।कार्यक्रम को यादगार बनाने में डॉ गिरजेश यादव संतोष बफर भंडार प्रभारी सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *