भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया

गोरखपुर । भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा गोरखपुर क्लब में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय देवेश श्रीवास्तव जी के प्रथम पुण्यतिथि पर गोरखपुर क्लब में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्व.देवेश जी की कमी महानगर के प्रत्येक कार्यकर्ता को हमेशा खलती रहेगी। प्रभु पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देकर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें,ऐसी प्रार्थना की। उनका सरल व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा। स्व. देवेश जी अल्पकाल में ही अत्यंत सहज,सरल ढंग से सबको साथ लेकर देवेश भाई ने हर दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया । आज पार्टी के हर कार्यकर्ता भाई- बहनों की आंखें नम हैं। यह विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अब वो हम सबके बीच नहीं रहे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इस दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।
मैं परमात्मा से उनके दिवंगत आत्मा की सद्गति और सभी परिवार जनों को इस पहाड़ रूपी दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं ।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता,महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला,महानगर के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजिताशू सिंह आशू, डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव,क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता व पूर्व महापौर डॉ सत्या पाण्डेय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुट है और उन्हें अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय, श्वेता श्रीवास्तव,दयानंद शर्मा, रणविजय शाही, विनोद पांडेय,पदमा गुप्ता, जितेन्द्र चौधरी जीतू, शशिकांत सिंह, रमेश प्रताप गुप्ता,मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव, शिवम पाण्डेय, गौरव तिवारी, अनुपमा पाण्डेय, रंजूला रावत, दयाकृष्ण गुप्ता, अशोक गुप्ता, रणविजय सिंह मुन्ना, दिनेश जायसवाल, मण्डल अध्यक्षगण अमित कुमार श्रीवास्तव, शिशिर वर्मा, प्रदीप सिंह, विकास शर्मा, विशाल गुप्ता मुकेश चौधरी, अष्टभुजा शुक्ला, विशवेष श्रीवास्तव, दिव्येंदु नाथ,प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, श्रीराम पाण्डेय, राम केवल पासवान, सुरेंद्र चौबे, कृष्ण कुमार, सत्यार्थ मिश्रा, श्वेता श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता,व महानगर पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षगण , पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा श्रद्धांजलि सभा के अन्त में सभी ने 2 मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *