महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र ने शुरू किया ‘कृषि संकल्प अभियान 2026’ व ‘खेत बचाओ अभियान’

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर।केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र, चौकमाफी, गोरखपुर एवं कृषि विभाग द्वारा ‘कृषि संकल्प अभियान 2026’ एवं ‘खेत बचाओ अभियान’ का आयोजन किया गया।अभियान के तहत आज दो ब्लॉकों के चार गांवों ब्लॉक कैम्पियरगंज के ग्राम बजहां एवं कुंजलगढ़ तथा ब्लॉक चरगांवा के ग्राम जंगल धूसन एवं जंगल औराही में किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक कृषि एवं समेकित नाशीजीव प्रबंधन की तकनीकों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।डॉ अजीत कुमार श्रीवास्तव, उद्यान वैज्ञानिक ने कहा कि किसानों को समेकित नाशीजीव प्रबंधन (IPM) तकनीक अपनानी चाहिए, जिससे विषरहित सब्जी एवं अनाज का उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके।डॉ संदीप प्रकाश उपाध्याय, मृदा वैज्ञानिक ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए जीवामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र एवं अग्नियास्त्र बनाने की विधि का विस्तारपूर्वक प्रदर्शन किया और किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में डॉ संदीप प्रकाश उपाध्याय (मृदा वैज्ञानिक)डॉ अजीत कुमार श्रीवास्तव (उद्यान वैज्ञानिक) अजय कुमार सिंह (सहायक विकास अधिकारी, कृषि)रक्षा सिराजुल हक, अम्बर दीक्षित एवं अभिनेष सिंह (कृषि विभाग),डॉ विवेक प्रताप सिंह (पशुपालन वैज्ञानिक)
डॉ अवनीश कुमार सिंह (सस्य विज्ञान वैज्ञानिक) मौजूद रहे।
यह अभियान किसानों को रासायनिक खेती से दूर हटकर पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र भविष्य में भी ऐसे जन जागरूकता कार्यक्रमों को जारी रखते हुए किसान भाइयों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *