तहसील समाधान दिवस पर आए 150 मामले मौके पर 15 का हुआ निस्तारण, मंडलायुक्त ने अनुपस्थित अधिकारियों का 3 दिन के अंदर मांगा स्पष्टीकरण

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मंडलायुक्त अनील ढींगरा तथा डी आई जी यस चनप्पा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारी बी ईओ पाली बी ईओ पिपरौली सीडीपीओ सहजनवा ,चकबंदी अधिकारी ,पशच चिकित्सा अधिकारी पिपरौली ,यूपीएससी की सहअधिकारी पाली, ड्रेनेज सहायक अभियंता सहायक अभियंता बाढ़ खंड ,सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, पशु चिकित्सा अधिकारी सहजनवाअनुपस्थित मिले। इन अनुपस्थित अधिकारियों का तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। इस समाधान दिवस में राजस्व के 80 ,पुलिस के 47, विकास के आठ, आपूर्ति के छह,अन्य नौ मामले आए,। कुल 150 मामले आए मौके पर 15 का हुआ निस्तारण सभी मामलों को निस्तारण के लिए टीम गठित करके जांच कर जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सहजनवा केसरी नंदन त्रिपाठी ,सी ओ गिड़ा योगेंद्र सिंह वीडियो सत्यकांत तोमर सूरजकांत संजय कुमार मिश्रा अशोक प्रशांत पाठक सहित अनेक विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *