बड़ी कार्यवाही आर्टिका कार से 552 बोतल अवैध शराब बरामद

मुद्रा 35,545 रुपये और 2 मोबाइल भी जब्त, बीएनएस की धारा 318(4) में मुकदमा दर्ज।
पूर्वा टाइम्स
सहजनवा गोरखपुर। थाना गीडा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत थाना गीडा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 2 जून 2026 को पुलिस टीम ने एक आर्टिका गाड़ी से 552 बोतल अवैध शराब के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी गीडा के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में उ0नि0 अजय कुमार सिंह, उ0नि0 सरफराज अहमद, हे0का0 बृजेन्द्र सिंह, हे0का0 रामप्रकाश सिंह व कां0 नवनीत सिंह कांस्टेबल अनिल यादव कॉन्स्टेबल राजकुमार की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आर्टिका गाड़ी UP53LT9061 से अवैध शराब की तस्करी हो रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाघागाड़ा के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी में गाड़ी से 552 बोतल अवैध शराब, जमा तलाशी में 35,545 रुपये नेपाली मुद्रा और 2 अदद मोबाइल फोन बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त विनय कुमार पुत्र रामगोपाल, निवासी ग्राम धमेड़ी, थाना रामनगर, जिला बाराबंकी, उम्र लगभग 22 वर्ष
मोहन प्रसाद युम पुत्र पदम बहादुर युम, निवासी पोखरा, थाना रामनगर, जिला कास्की, राज्य गण्डकी नेपाल, उम्र लगभग 47 वर्ष
नारायण सिंह युम पुत्र करण सिंह युम, निवासी पोखरा, थाना रामनगर, जिला कास्की, राज्य गण्डकी नेपाल, उम्र लगभग 48 वर्ष
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना गीडा में मु0अ0सं0 241/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां ले जाई जा रही थी और तस्करी का नेटवर्क कितना बड़ा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए गीडा पुलिस टीम की सराहना की है।








