अश्लीलता की एक घटना ने अजामिल के जीवन को पथभ्रष्ट कर दिया

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकास खंड पाली क्षेत्र स्थित के नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 14 हनुमंत नगर में श्रीमद् भागवत कथा व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को कथा रसपान कर रहे हैं।
शास्त्रों में वर्णित अजामिल की एक घटना ने उसके जीवन की दिशा को पथभ्रष्ट कर दिया। ईश्वर की कृपा से जीवन के अंतिम क्षणों में नारायण नाम लेने के कारण पुनः जीवन संभल गया। वही आश्लीलता आज हमारे समाज को प्रतिपल निगल रही है, जो एक विचारणीय प्रश्न।
उक्त- बातें अयोध्या धाम से पधारे आचार्य विद्याधर भारद्वाज ने कहीं। वह नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 14 हनुमंत नगर में श्रीमद् भागवत कथा व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को कथा रसपान कर रहे थे। कथा विस्तार करते हुए उन्होंने कहा कि- अजामिल एक वेदपाठी ब्राह्मण था । युवा अवस्था में उसने एक अश्लील दृश्य देख लिया। बुराई उसके मन में घर कर गयी। परिणाम स्वरूप अनेक पाप किया । जिसका उसे कठोर प्रयाश्चित करना पड़ा।
आचार्य भारद्वाज ने कहा कि- आज अश्लीलता मोबाइल के जरिये न केवल हमारे घरों तक पहुंच रहें हैं,वल्कि बच्चों के मन और मस्तिष्क में भरी जा रहे हैं। आदर्श समाज व आदर्श राष्ट्र निर्माण के लिए हमें अश्लीलता से दूर होना होगा। तभी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *