एमजीयूजी में वंदे मातरम पर हुआ विशेष कार्यक्रम

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की माता सबरी इकाई की तरफ से मंगलवार को राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर फैकल्टी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के शिक्षक दिलीप मिश्रा ने वंदे मातरम के वास्तविक अर्थ और उसके राष्ट्रीय महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की स्वतंत्रता, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित कुमार उपाध्याय के संयोजन में हुए कार्यक्रम में प्रवीण कुमार सिंह, हिमांशु राव, अनामिका दुबे, रुपांशी मौर्या, अंकिता पांडेय, रिंका पांडेय, शिवानी यादव आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *