मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की वित्त समिति की 33वीं बैठक संपन्न

कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

पूर्वा टाइम्स – मो अनस अंसारी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की वित्त समिति की 33वीं बैठक आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वित्त नियंत्रक श्री विनय कुमार राय द्वारा कार्यसूची प्रस्तुत की गई।
बैठक में वित्त समिति के सदस्य — प्रो. राकेश कुमार, श्री जय मंगल राव (अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, गोरखपुर), प्रो. साधना सचान (एम.एन.एन.आई.टी., प्रयागराज), कुलसचिव श्री चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी, श्री अजीज अहमद (विशेष सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) एवं श्री आर. एन. त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के विकास, शैक्षणिक विस्तार और छात्रों की सुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:

  1. स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज की स्थापना को वित्त समिति की मंजूरी — शैक्षणिक सत्र 2026–27 से एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग एवं बीबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन जैसे कोर्स संचालित होंगे।
  2. नए 52 सीटर सीएनजी बस की खरीद — छात्रों के आवागमन हेतु 28 लाख रुपये में बस क्रय की जाएगी।
  3. संविदा शिक्षकों के वेतन में 3% वार्षिक वृद्धि को मंजूरी।
  4. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में तीन नई प्रयोगशालाओं की स्थापना हेतु ₹1.15 करोड़ की स्वीकृति।
  5. एक नई हाइब्रिड स्टाफ कार क्रय की मंजूरी।
  6. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में “सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन नेक्स्ट जनरेशन सेमीकंडक्टर्स एंड नैनो डिवाइसेज” हेतु ₹3.99 करोड़ की स्वीकृति।
  7. भौतिकी एवं रसायन विज्ञान विभाग हेतु एक्स-रे डिफ्रैक्शन (XRD) मशीन के लिए ₹1.40 करोड़ की मंजूरी।
  8. आर्यभट्ट सभागार के उच्चीकरण हेतु ₹60 लाख की स्वीकृति।
  9. फार्मेसी विभाग में दो नए एम. फार्म पाठ्यक्रम आरंभ करने एवं बी. फार्म सीटों में वृद्धि के लिए आवश्यक नए शैक्षणिक पद सृजित करने की स्वीकृति।
  10. सभी छात्रावासों के डाइनिंग एवं कॉमन रूम वातानुकूलित किए जाएंगे — ₹2.15 करोड़ की स्वीकृति, साथ ही 8 छात्रावासों में मॉड्यूलर किचन हेतु ₹3.57 करोड़ की मंजूरी।
  11. सिविल इंजीनियरिंग विभाग की प्रयोगशालाओं के उच्चीकरण हेतु ₹1.57 करोड़ की स्वीकृति।
  12. मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रयोगशालाओं के उच्चीकरण हेतु ₹1.08 करोड़ की मंजूरी।
    बैठक में लिए गए निर्णय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, अनुसंधान एवं बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *