बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ एआरओ ईआरओ ने बैठक कर पुनरीक्षण पर दिया फोकस

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। एआरओ ग्रामीण/ एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा, एआरओ पिपराइच/अपर उप जिलाधिकारी आरती शाहू तहसील सभागार में ईआरओ सुपरवाइजर के साथ बैठक कर विशेष निर्देश दिया जिससे सुपरवाइजर बीएलओ के साथ सामंजन बनाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्यों को समय से पूरा किया जा सके।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिला निर्वाचन की गतिविधियां काफी तेज हो गई है। इसके तहत सदर तहसील अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाची पदाधिकारियों ने सुपरवाइजर के साथ बैठक कर पूरी प्रक्रिया को ससमय व त्रुटिरहित संपन्न कराने के उपायों पर विमर्श किया गया। सदर तहसील सभागार में
एआरओ ग्रामीण/ एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा, एआरओ पिपराइच/अपर उप जिलाधिकारी आरती शाहू
ने उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं कार्यक्रम की कार्ययोजना की जानकारी प्रदान की। बैठक के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों को विशेष पुनरीक्षण की महत्ता, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा पात्र मतदाताओं के समावेशन हेतु अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी सुपरवाइजर को मतदाता पहचानपत्र, घर-घर सत्यापन एवं आवश्यक दस्तावेज जैसे कार्यों के सुचारु निष्पादन हेतु प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण की निर्वाची पदाधिकारी
प्रभावी रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार पिपराइच विधानसभा क्षेत्र कैंपियरगंज आंशिक के सुपरवाइजरों को उनके दायित्वों की जानकारी दी। साथ ही यह निर्देश दिया गया कि वे क्षेत्र में आने वाली समस्याओं की सूचना नियमित रूप से उपलब्ध कराएं एवं अपने कार्य की दैनिक मॉनिटरिंग करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करें।इस दौरान नायब तहसीलदार नीरू सिंह सहित ई आर ओ सुपरवाइजर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *