जीडीए के उपाध्यक्ष से मिला राप्ती नगर विस्तार आवासीय योजना आवंटी संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल
पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। राप्ती नगर विस्तार आवासीय योजना आवंटी संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ आर के पांडेय के नेतृत्व में मिलकर जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन को कॉलोनी की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा । जिसमें आवासीय योजना के आवंटियों ने बताया कि विस्तार योजना भूखंड के आवंटियों को कब्जा तो मिल गया ,लेकिन 4 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी मूलभूति सुविधाओं का अभाव है जिसमें मुख्य रूप से जलापूर्ति के लिए पानी की टंकी तो बन गई है। लेकिन पानी की सप्लाई व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है। कॉलोनी के अंदर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के पक्षपात पूर्ण रवैए एवं बार बार कटौती के कारण कॉलोनी में निर्वाध रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे कालोनीवासियों को भीषण गर्मी से अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए पूर्व में बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र भी दिया गया था। लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ।इसके अतिरिक्त कॉलोनी के उत्तरी क्षेत्र में सूअर वाड़ा को हटाकर अभिलंब चारदीवारी बनाए जाने की मांग की गई एवं कॉलोनी के अंदर एक कम्युनिटी सेंटर बनाए जाने की मांग की गई तथा पार्कों का सुंदरीकरण न होने के कारण आए दिन सांप बिच्छू इत्यादि प्रतिदिन निकलते हैं। जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इसलिए पार्कों का सुंदरीकरण कराए जाने की मांग भी की गई। इसके अतिरिक्त टूटी हुई नालियों की मरम्मत , सीवर के चैंबर पर स्लैब ,कॉलोनी के अंदर सफाई के लिए उचित व्यवस्था किए जाने एवं पौधारोपण कराए जाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त कॉलोनी के अनेक समस्याओं को जीडीए के उपाध्यक्ष के सामने रखा गया । वार्ता के दौरान जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने कॉलोनी वासियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना एवं आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को बहुत जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर जीडीए के मुख्य अभियंता किशन सिंह , विद्युत आपूर्ति अवर अभियंता के अतिरिक्त संघर्ष समिति के संरक्षक रमेशचंद्र गुप्ता अध्यक्ष डॉक्टर आरके पांडे महामंत्री अशोक अस्थाना, सुनील गुप्ता, हरी सहाय शुक्ला ,राजेश तिवारी ,आर के शर्मा ,राजेंद्र प्रसाद पांडे , विकास पटेल, विनय पांडेय , राहुल सिंह , अरविंद वैश्य ,राजेश चौधरी , अजय पांडे ,संदीप राय,हरेंद्र मिश्रा विनोद भट्ट , आनंद प्रकाश पांडे, मेराज अहमद , अजय पांडे, रवि सिंह ,अरुण, बृजेश्वर द्विवेदी, रमाकांत शर्मा, अवधेश यादव , सुनील राव , राजेंद्र कुशवाहा , नितिन श्रीवास्तव आदि सदस्य गण उपस्थित थे।








