इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने मियां साहब का इस्माइलपुर में किया स्वागत

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। इमामबाड़ा स्टेट सैकड़ो सालों से अपनी रिवयती को बरकार रखते हुए पांचवी मोहर्रम का शाही जुलूस पूरे अदबो एहतेराम के साथ इमामबाड़ा स्टेट से निकाला जो महानगर के कमल शहीद, बक्शीपुर, अलीनगर, चरनलाल चौराहा ,बेनीगंज ,जाफरा बाजार होते हुए कर्बला मैदान पहुंचा, जहां पर कुछ देर रुकने के बाद जो रिवायत रही है कि बक्शीपुर का जुलूस पहले आगे हो जाता है फिर मियां साहब का शाही जुलूस उसके पीछे होता है उसे रिवायत को बरकरार रखते हुए सज्जादानशीन सैय्यद अयान अली शाह ने उसे रिवायत को बरकरार रखा और उनके जुलूस के आगे बक्शीपुर का जुलूस जब आगे बाद तो फिर मियां साहब का शाही जुलूस भी उसके पीछे चलने लगा, धीरे-धीरे जुलूस इस्माइलपुर पहुंच जहां पर इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह, कोषाध्यक्ष शकील अहमद, कन्वीनर हाजी कलीम फरजंद ने सैय्यद अयान अली शाह को माला पहनकर उनका जोरदार इस्तकबाल किया गया उन्हें ड्राई फूड पेश किया गया। मियां साहब का शाही जुलूस का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया इमामबाड़ा स्टेट हिंदू मुस्लिम एकता का ऐसा मरकज है जहां पर सभी धर्म संप्रदाय के लोग अपनी मुरादों लेकर आते हैं और बाबा रोशन अली शाह के फैज से फैजेयाब होते हैं। इमामबाड़ा स्टेट में रखा सोने चांदी का तहजिया मोहर्रम में 10 दिनों के लिए जायरीनों के लिए खोल दिया जाता है और लोग उसकी जियारत करते हैं । पांचवी मोहर्रम के जुलूस के दिन गोरखपुर में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी के साथ ही पुलिस प्रशासन ने जुलूस को सकुशल संपन्न कराने में भरपूर योगदान दिया। कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह राजगढ़ थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा, तिवारीपुर थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा नखास चौकी इंचार्ज विवेक कुमार चतुर्वेदी पूरे दल बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *