छोटे मियां साहब ने इमामबाड़ा स्टेट में लग रहे मेले का किया निरीक्षण
पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। मियां बाजार स्थित इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन अदनान फारूक अली शाह उर्फ मियां साहब के साहबजादे अयान अली शाह ने इमामबाड़ा स्टेट में लगने वाले मेले का निरीक्षण किया । इस दौरान इमामबाड़ा स्टेट के मंजूर आलम खान, इमामबाड़ा मतवालियां कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद महासचिव सोहराब खान समेत अन्य लोगों के साथ छोटे मियां साहब ने इमामबाड़ा स्टेट का निरीक्षण किया।
इमामबाड़ा स्टेट में मोहर्रम के 10 दिनों तक मेला लगता है। इस मेले में तमाम तरह के स्टॉल लगे होते हैं। हलवा पराठा ,बच्चों के खिलौने, झूला समेत दुकान लगी रहती है जिसका आज अयान अली शाह उर्फ छोटे मियां साहब ने निरीक्षण किया। साफ सफाई रखने का सभी को निर्देश दिया है। पार्षद समद गुफरान द्वारा लगातार मेला परिसर में साफ सफाई को लेकर रात्रि गैंग भी लगा रखा है जो मेला परिसर में साफ सफाई करेंगे।
मंजूर आलम ने बताया कि मियां साहब का छोटा गश्त इमामबाड़ा परिसर में मोहर्रम की तीन ,चार,छः, सात और आठ को होगा, जो शाम 7:30 से शुरू होगा इमामबाड़ा स्टेट परिसर के पश्चिमी फटाक से बाहर होते हुए उत्तर फाटक के अंदर दाखिल होगा । गश्त के बाद इमामबाड़े में फेक और मजलिस का कार्यक्रम संपन्न होगा।








