सपा कार्यालय पर मनाया गया अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक महान वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक महान वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस पार्टी जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि भारत के इतिहास में रानी दुर्गावती का नाम उन वीरांगनाओं में शामिल है। जिन्होंने न केवल अपने साम्राज्य की रक्षा की, बल्कि अपनी मातृभूमि के लिए जान की बाजी भी लगाई। रानी का जीवन बलिदान, संघर्ष और साहस से भरा हुआ था। उनका नाम आज भी उन वीरांगनाओं में लिया जाता है जिन्होंने मुगलों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया ।उनकी शहादत एक प्रेरणा है और उनका साहस भारतीय युद्धकला और नेतृत्व के इतिहास में एक अमूल्य धरोहर के रूप में सदैव जीवित रहेगा। रानी दुर्गावती का जीवन साहस, संघर्ष और नायकत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने 51 युद्धों में विजय प्राप्त की और अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान दिया। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव जफर अमीन डक्कू सन्तोष गौड़ मैना भाई बृजनाथ मौर्य कीर्ति निधि पांडे पतासी देवी गौड़ जयप्रकाश यादव सच्चिदानंद यादव अनुप यादव सुरेंद्र यादव अनिल भारती फिरदौस आलम सरिता सोनकर आफताब निजामी एजाज अंसारी राजाराम बेलदार मोहन यादव मोहम्मद अली सीताराम गौड़ राहुल अग्रहरि मिश्री लाल गौड़ अजय यादव हिमांशु राय विनिता चौधरी अफसैन हैदर ओमप्रकाश गौड़ मनोज गौड़ नीतिन गौड़ पप्पू लाल गौड़ गोलू प्रमोद नवनीत विशाल आशुतोष आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *