भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे डॉ. हर्षवर्धन

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ शोधपीठ, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्व विद्यालय,गोरखपुर के शोध अध्येता डॉ. हर्षवर्धन सिंह 25 से 27 जून 2025 तक भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, राष्ट्रपति निवास, शिमला में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी गुरु परम्परा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इस संगोष्ठी में देश भर से कुल 20 विद्वान भारतीय ज्ञान परंपरा पर शोध पत्र प्रस्तुत कर विचार और मंथन करेंगे। संगोष्ठी में बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, प्रो. कपिल कपूर, स्वामी चिदानंद पुरी, स्वामी परमानंद सरस्वती भी उपस्थित रहेंगे। डॉ. हर्षवर्धन के अब तक 12 शोध पत्र अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है, इसके साथ ही शोधपीठ से प्रकाशित पुस्तक और पत्रिका के आप संपादन सहयोगी भी हैं। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशल नाथ मिश्र, डॉ. सोनल सिंह, डॉ. मनोज द्विवेदी, डॉ. सुनील कुमार आदि ने भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में शोध प्रस्तुति हेतु डॉ. हर्षवर्धन सिंह को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *