खजनी एसएचओ अर्चना सिंह लाइन हाजिर, सुधीर सिंह प्रकरण बना वजह — इंस्पेक्टर अनूप सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

पूर्वा टाइम्स सत्य प्रकाश यादव

गोरखपुर। खजनी थाना प्रभारी अर्चना सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राज करन नैयर के निर्देश पर की गई है। बताया जा रहा है कि सुधीर सिंह प्रकरण और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की लगातार चूक इस कार्रवाई की मुख्य वजह बनी। एसएचओ अर्चना सिंह के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में अपराध और प्रशासनिक सुस्ती को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। सुधीर सिंह प्रकरण ने इन सवालों को और धार दी, जिसके बाद एसएसपी ने यह सख्त कदम उठाया। अब खजनी थाने की कमान इंस्पेक्टर अनूप सिंह को सौंपी गई है। उन्हें एक अनुशासित और तेज़तर्रार अधिकारी माना जाता है। पुलिस महकमे को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था में सुधार और जनविश्वास की बहाली होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *