अरुणाचल प्रदेश में होगा NIMAS, DIRANG (SPL ADVENTURE COURSE ) कैंप का आयोजन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के UO अखिलेंद्र सिंह और SGT ताहिर खान का हुआ चयन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के 44 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स का चयन NIMAS, DIRANG (SPL ADVENTURE COURSE ) कैंप का आयोजन अरुणाचल प्रदेश में होने वाला है। जिसमें विश्वविद्यालय के UO अखिलेंद्र सिंह और SGT ताहिर खान का चयन हुआ है। जिसमें इन्हें आर्टिफिशियल वॉल क्लाइंबिंग, ज़िपलाइन, ट्रैकिंग, रैपलिंग, स्विमिंग ब्रिज, रोप एक्टिविटीज और रिवर क्रॉसिंग जैसी एक्टिविटीज कराई जाएंगी। आज शाम कैडेट्स अरुणाचंल प्रदेश के लिए रवाना होगें। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कि एनसीसी राष्ट्र का सबसे बड़ा प्रशिक्षित युवाओं का संगठन है, जो देश के युवाओं को एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार करता है। यह संगठन शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को अनुशासित, जिम्मेदार और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक के रूप में ढालने का निरंतर कार्य कर रहा है।
इस अवसर कमान अधिकार कर्नल रमन तिवारी, प्रो. कैप्टन प्रो. डी. एन. मौर्या एवं डॉ. (ले.) अनुपम सिंह ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *