नकबजनी कर चोरी करने के आरोप में 01 गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 340 ग्राम पीली धातु, सफेद धातु 287 ग्राम व नगद 1,11,110 रुपया बरामद
पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के नेतृत्व में उ0नि0 संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 270/ 2025 धारा 331(4),305(a) बीएनएस से संबंधित कुन्दन को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 340 ग्राम पीली धातु , सफेद धातु 287 ग्राम व नगद 1,11,110 रुपया बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटना का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 22.05.2025 को वादी अपने घर का ताला बन्द कर गोरखपुर से दिल्ली गये थे । दिनांक 01.06.2025 को अपने घर गोरखपुर आये तो उन्हे ज्ञात हुआ कि चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर घर में रखी लोहे की अलमारी का ताला व पल्ला उखाड़ कर उसमें रखे जेवरात व नगदी चोरी कर लिया गया था, जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना शाहपुर पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त में CCTV/सर्विलांस व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त कुन्दन कुमार उपरोक्त को चोरी के 340 ग्राम पीली धातु , सफेद धातु 287 ग्राम व नगद 1,11,110 रुपया के साथ पुलिस हिरासत में लिया गया तथा बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । ज्ञात्वय हो कि अभियुक्त वादी के घर पर लगभग 03 वर्षों से ड्राइवर का कार्य करता था । घर में आभूषण व रुपये कहाँ रखे जाते थे । इस बात की अभियुक्त को जानकारी थी । घर में करीब 30 कमरो को न तोड़कर अभियुक्त द्वारा एक ही कमरे का ताला तोड़ा गया था । अभियुक्त द्वारा अपने दो अन्य साथियों 1. राजकुमार उर्फ राज व 2. विकास उर्फ बड़े के साथ मिलकर चोरी की घटना कारित की गयी थी ।








