वैज्ञानिक तकनीकी से खेती कर बढ़ाएं उत्पादन- सूर्य प्रताप शाही
पूर्वा टाईम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। देश के हर व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अधिकतम खाद्यान्न उत्पादन की आवश्यकता है। जिसकी पूर्ति के लिए किसान भाइयों को वैज्ञानिक सलाह एवं तकनीकी आधुनिक कृषि यंत्रों उन्नतशील बीज फसल सुरक्षा तकनीकी सरकार की लाभकारी योजनाओं का प्रयोग कर खेती करनी होगी।सरकार किसान भाइयों की हर समस्याओं के समाधान के लिए कृत संकल्पित है।सबको स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक खेती जैविक खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाना होगा।खेती के साथ पशुपालन बागवानी मत्स्य पालन आदि करना होगा।उक्त जानकारी सरदार नगर विकास खंड के आमकोल ग्राम पंचायत में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दी। साथ ही विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सरकार की हर योजनाएं कृषि निवेश प्रसार सेवाएं पात्र किसान भाइयों तक समय से पहुंचाई जाए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बीज प्रमाणीकरण संस्थान के उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह पीसीएफ सभापति वाल्मीकि तिवारी प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र यादव संयुक्त कृषि निदेशक डॉ अरविंद सिंह किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव जिला कृषि अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह वैज्ञानिक डॉ अजीत श्रीवास्तव विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जीपी सिंह ने भी सरकार की योजनाएं वैज्ञानिक तकनीकी फसल सुरक्षा पशुपालन सब्जी की खेती प्राकृतिक खेती फसल बीमा बागवानी पर विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ आर डी वर्मा जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ सहायक निदेशक मृदा परीक्षण डॉ शत्रुघ्न सिंह पशु चिकित्साधिकारी डॉ भूपेंद्र प्रताप सिंह गन्ना समिति के चेयरमैन विजय कुमार शाही गुलाब सिंह प्रदीप कुशवाहा श्वेता श्रीवास्तव सहित जनपद के विभिन्न विकास खंडों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।जनपद के अधिकारियों कृषि विज्ञान केंद्रो के वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती जैविक खेती की तकनीकी मृदा परीक्षण खरीफ की खेती की तकनीकी विस्तार से बताकर किसान भाइयों को जागरूक किया।एग्रीगेटर योजनांतर्गत ट्रैक्टर एवं अन्य सहवर्ती कृषि यंत्रों के क्रय पर पांच किसान भाइयों को चाबी कृषि मंत्री जी द्वारा प्रदान की गई अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं बूके भेंट कर डॉ अरविंद सिंह डॉ देवेंद्र सिंह डॉ आरडी वर्मा डॉ शत्रुघ्न सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। दवा एवं उर्वरक के घोल का फसलों पर ड्रोन द्वारा छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि दिलीप यादव संचालन पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव व धन्यवाद ज्ञापन डॉ शत्रुघन सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम की सफलता के लिए राजीव रंजन यादव सहायक विकास अधिकारी एवं प्राविधिक सहायकों की टीम ने सराहनीय कार्य किया।कार्यक्रम में अधिक संख्या में महिला एवं पुरुष व किसान भाइयों ने भाग लिया।








