आईजीएल द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर रैली और गोष्ठी का आयोजन।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवां गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र स्थित के
इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिज़नेस हेड एस के शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई के अवसर पर रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। रैली को फैक्ट्री परिषर में बॉटलिंग एरिया से मेन गेट तक निकाला गया और सभी को तम्बाकू सेवन नहीं करने के लिए शपथ दिलाया गया एवं सभी कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को धूम्रपान व् तम्बाकू उपयोग नहीं करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस आयोजन के अवसर पर डॉ मिनाक्षी अवस्थी वरिष्ठ चिकित्सक रीजेंसी हॉस्पिटल गोरखपुर एवं डॉ आशीष प्रताप मल्ल लेक्चरर पूर्वांचल इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेन्टल साइंसेज गोरखपुर द्वारा सभी को तम्बाकू से होने वाली बिमारियों और उसके उपचार के बारे में जानकारी साझा किया गया तथा तम्बाकू छुडवाने के लिए घरेलु नुख्से बताया गया जिससे तम्बाकू सेवन को छोड़ा जा सके। डॉ मल्ल द्वारा आईजीएल के कर्मचारियों का जाँच कर उन्हें दवा उपलब्ध कराया गया। उक्त कार्यक्रम की व्यवस्था एडमिन टीम द्वारा की गयी और अध्यक्षता दशरथ मिश्र द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में रीजेंसी हॉस्पिटल से जीतेन्द्र टंडन, संजीव कुमार सिंह उप महाप्रबधक, बृजेन्द्र यादव व् लाल बहादुर के साथ पूर्वांचल डेंटल हॉस्पिटल से डॉ प्रिंस कुमार वर्मा, डॉ संदीप सिंह, डॉ सन्दीप कुमार, डॉ मनीष सिंह व् सुमित यादव एवं आईजीएल से आबकारी निरीक्षक सीता सिंह, अखिलेश कुमार शुक्ल, अमित कश्यप, डॉ के के सिंह, जीतेन्द्र राय, आनन्द सिंह, सुनील कुमार, रजनीकान्त पांडेय, अनिल सिंह, एस एन पांडेय, वैष्णवी भटिया, सुगन्धा अधिकारी व् अन्य कर्मयोगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *