सड़क पर जल जमाव को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बिगही ग्राम पंचायत में सड़क, सड़क पर जल जमाव को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। और जिम्मेदारों से जल निकासी की व्यवस्था बनाने की मांग किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में जल निकासी के लिए नालिया बनी है। कुछ स्थानों पर नाली का निर्माण न होने से थोड़ी बरसात होते ही जल जमाव की स्थित बन जाती है। वृहस्पतिवार को काफी बरसात होने से सड़क पर भारी जल जमाव की स्थित बनी हुई है। ग्रामीण इस कीचड़युक्त सड़क से होकर गुजरने को मजबूर है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से मांग किया है कि तत्काल जल जमाव से निजात दिलाया जाय।
प्रदर्शन करने वालो में फेरे,फेकू,संजय,संतोष,इंद्रजीत, इंदल,सत्य प्रकाश,विजय सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।








