केक काटकर मनाया गया पीपीए का 8 वाँ स्थापना दिवस

पीपीए के केंद्रीय कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम

पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। बुधवार को सायं सात बजे से पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन का 8वां स्थापना दिवस केंद्रीय कार्यालय बलुआ कौड़ीराम मे बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर एसोसिएशन के संयोजक व वरिष्ठ अधिवक्ता जे.पी. गुप्ता,सहसंयोजक व शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह सहित राष्ट्रीय, प्रदेश,व बांसगांव तहसील के स्थानीय पत्रकारों की विशेष उपस्थिति रही। सभी पत्रकारों के बीच केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाते हुए स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया। उपस्थित पत्रकारों एवं सदस्यों ने संगठन की उपलब्धियों को साझा करते हुए इसकी निरंतर प्रगति की कामना की। जे.पी. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है और इस जिम्मेदारी को निभाते हुए संगठन हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देता रहेगा।तहसील अध्यक्ष संजय जायसवाल ने संगठन की एकजुटता और सामाजिक उत्तरदायित्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा उनके अधिकारों के लिए एसोसिएशन सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर संगठन के विनोद गुप्ता, डॉ अनिल गौतम,अभिमन्यु राय,आलोक दुबे,जयप्रकाश यादव,संतोष गुप्ता,अरुण गुप्ता व अमन वर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *