लापता तीन लड़कियों को पुलिस ने 5 घंटे के अंदर सकुशल किया बरामद

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में तीन नाबालिक लड़कियां लापता हो गई थी। मुकामी पुलिस और उच्च अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। उच्च अधिकारियों ने लापता तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद करने के लिए टीम गठित कर दी। गठित टीमों ने तत्परता दिखाते हुए लापता तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लड़कियों के परिजनों को तीनों नाबालिक लड़कियों को सुपुर्द कर राहत की सांस ली। बता दें कि 19 मई को 03 नाबालिग व्यपहृताओं द्वारा घर पर किसी को बताये बिना कही चले जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 171/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पीपीगंज द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित व्यपहृताओं की बरामदगी हेतु टीम गठित कर व्यपहृताओं की तलाश शुरू कर दी गयी । उक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से तीनो व्यपहृताओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजन को सुपुर्द कर राहत की सास लिए। तीन नाबालिक लड़कियों का घर से बिना बताए लापता होना पुलिस व परिजनों को हैरान कर दिया था, लेकिन 5 घंटे के अंदर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *