एमजीयूजी में दो केंद्रों पर हुई दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा

फार्मेसी, कृषि और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा

परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने किए बेहतरीन इंतजाम

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में सत्र 2025-26 में दूसरे चरण के अंतर्गत फार्मेसी संकाय, कृषि संकाय व संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर के दो केंद्रों नर्सिंग व पैरामेडिकल संकाय तथा गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में सकुशल संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए सहायता केंद्र, अभिभावकों के लिए परिसर में जल के साथ गुड़, वाहनों के लिए समुचित पार्किंग, निशुल्क स्वस्थ्य जांच और आपात स्थिति के लिए सम्पूर्ण चिकित्सीय प्रबंध कर रखे थे। प्रवेश परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह और कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने परीक्षा केंद्रों समेत समस्त महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर परीक्षा के कुशल क्रियान्वयन हेतु जरूरी दिशानिर्देश दिए। प्रवेश परीक्षा समिति के समन्वयक डॉ. शशिकांत सिंह ने बताया कि बुधवार को हुई प्रवेश परीक्षा में 92 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। डॉ. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के अन्य पाठ्यक्रमों एएनएम, डिप्लोमा लैब टेक्नीशियन, इमरजेंसी एंड ट्रामा केयर टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्री, ऑर्थोपेडिक एंड प्लास्टर टेक्नीशियन, डायलीसिस टेक्नीशियन, एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर टेक्नीशियन, बीबीए ऑनर्स लॉजिस्टिक्स और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा 25 मई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *