रास्ते में गिरा बिजली का खंभा किसी भी वक्त हो सकता है हादसा

पूर्वा टाइम्स समाचार

महाराजगंज। विकासखंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसपर नूतन में दुर्घटना को दावत दे रहा मुख्य रास्ते पर क्षतिग्रस्त बिजली का पोल । क्षतिग्रस्त पोल को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है । ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग को शिकायती पत्र देकर जर्जर पोल को हटाने का अनुरोध किया था । किंतु विभाग के द्वारा कोई ना तो आश्वासन मिला न हीं कोई कार्यवाही हुआ उपरोक्त पोल टूटने से आज खतरा बना हुआ है कोई बड़ा हादसा हो सकता है ग्राम प्रधान शेषमणि गौतम ने बताया कि जेई साहब से कई बार मेरी बात हुई लेकिन पोल को ठीक नहीं कराया गया इस मामले में कई बार अधिकारियों को पत्र दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई आज जब पोल पूरी तरह से गिर गया है तो ग्रामीणों ने व्यापक रूप से धरना प्रदर्शन करने की बात कर रहे हैं। अगर कल तक पोल ठीक नहीं हुआ तो ग्रामीणों द्वारा व्यापक रूप से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *