चित्रकारी, छायाकला, ग्राफिक्स, रेखांकन, मूर्तिकला, व अन्य।कला अकादमी के स्थापना दिवस पर किया सम्मानित।

पूर्वा टाइम्स-बेचन शर्मा

सहजनवां गोरखपुर। सहजनवां कस्बे में स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में कार्यरत कला प्रवक्ता मनोज कुमार को छेत्रीय कला प्रदर्शनी 2023 के लिए 10 हजार रुपए तथा अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी प्रयागराज कुंभ में किया। चित्रकारी, छायाकला, ग्राफिक्स, रेखांकन, मूर्तिकला,व अन्य विधाओं से विचारों को उकेरने वाले कला नगीनों को राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सम्मानित किया गया । जिसके अंतर्गत सहजनवा कस्बे में स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में कार्यरत कला प्रवक्ता मनोज कुमार को क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी 2023 के लिए 10 हजार रुपए तथा अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए 50 हजार रुपए, सर्टिफिकेट व शिल्ड देकर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय संरक्षक संस्कार भारती बांके लाल गौंड, अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सीताराम कश्यप, अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र, अकादमी निदेशक डॉ श्रद्धा शुक्ला ने बीते 8 फरवरी को लखनऊ में सम्मानित किया गया ।
8 फरवरी को लखनऊ स्थित अकादमी परिसर लाल बारादरी भवन, लखनऊ में कला प्रवक्ता मनोज कुमार के द्वारा क्षेत्रीय कला 2023 में सिरेमिक मूर्तिकला के अंतर्गत परिवार विषय पर आधारित कलाकृति के लिए 10 हजार रुपए तथा प्रयागराज में आयोजित अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी प्रयागराज महाकुंभ 2025 सिरेमिक मूर्तिकला के अंतर्गत “लाइफ टुवर्ड्स डेथ” कलाकृति के लिए 50 हजार रुपए, सर्टिफिकेट व शिल्ड देकर सम्मानित किया गया ।
सम्मानित होने पर विद्यालय प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य मेजर साकेतजी, उपप्रधानाचार्य सुप्रिया सिंह सहित शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा विद्यालय में उनका स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *