संत रविदास जयंती के अवसर पर होगा पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह
बीयसआई जिला शाखा बस्ती द्वारा किया जा रहा है आयोजन
पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

बस्ती। दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखा बस्ती के तत्वावधान मे 16 फरवरी को प्रातः 11 बजे प्रेस क्लब निकट कंपनीबाग चौराहा जनपद बस्ती में संत रविदास जयंती के अवसर पर बुद्ध अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्रीण छात्राओं का सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया है। समारोह में त्रिशरण पंचशील पूज्य भन्ते निब्यान के द्वारा दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे सतीश चन्द्र बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पूरब,विशिष्ट अतिथियों मे शिव पूजन कनौजिया सेवानिवृत ए.डी.एम,रामनयन भारती राष्ट्रीय संगठक, डॉ अनिल कुमार गौतम राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, डा. विनोद कुमार चिकित्साधिकारी,उदयभान समाजिक कार्यकर्ता,श्रवण कुमार पटेल प्रदेश महासचिव,
तिलक राम गौतम प्रदेश कोषाध्यक्ष रहेंगे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बस्ती अशोक कुमार एवं संचालन डॉ एसपी भारती मंडल सचिव बस्ती के द्वारा किया जाएगा। सम्मान समारोह में पारस नाथ बौद्ध प्रदेश सचिव, बुद्धि प्रकाश एडवोकेट मण्डल अध्यक्ष बस्ती, राम बक्स गौतम प्रदेश सचिव, ओम प्रकाश जिलाध्यक्ष संत कबीर नगर,डा. शीश कुमार बौद्ध प्रदेश संगठक, सिद्ध बौद्ध जिलाध्यक्ष सिंद्धार्थनगर,डा. आशीष कुमार गौतम प्रदेश संगठक, सरोज कुमारी जिलाध्यक्ष महिला विंग बस्ती, श्याम बिहारी ए.डी.ओ. पंचायत,आर.डी. आजाद मण्डल उपाध्यक्ष बस्ती, राम शंकर निराला मण्डल उपाध्यक्ष बस्ती एवं आयोजक मंडल की महत्वपूर्ण उपस्थिति रहेगी। यह सूचना सतीश चंद्र बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पुरब ने दिया।








