चकबंदी विभाग के अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ सोमवार को केशोकुरहा गांव के किसानों ने तहसील पर प्रदर्शन किया।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवां गोरखपुर। सहजनवां तहसील में चकबंदी विभाग के अधिकारीयों को सोमवार केशोकुरहा गांव के किसानों ने तहसील पर प्रदर्शन किया।
साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को पत्रक दिया।
पत्रक में किसानों ने कहा कि केशोकुरहा गांव में चल रही चकबंदी में विभाग के अधिकारी, कानूनगो और लेखपाल पूरी तरह से मनमानी कर रहे है। अभी तक गांव के किसानों के बीच आकार पांच का वितरण नहीं किया गया है। साथ ही गांव के खेतों की मालकियत भी गलत तरीके से तय की जा रही है। आरोप लगाया कि सहायक चकबंदी अधिकारी से लेकर लेखपाल तक चकबंदी में नियमों के खिलाफ कार्य कर रहे है। किसानों। कि शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है। चकबंदी के दौरान भूमि को एक जगह करने में भी चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि चकबंदी विभाग के अधिकारियों की मनमानी बंद नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मनीष त्रिपाठी,गिरिजा शंकर, मूरत, मशाली, दुर्गावती, संगीता, मूलचंद, बृजभूषण, मार्कण्डेय, सतीश, जगदंबा, देवानंद, राम शंकर , राहुल, गणेश सहित कई किसान मौजूद रहे।








