खजनी तहसील परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

पूर्वा टाइम्स सत्य प्रकाश यादव

खजनी गोरखपुर तहसील खजनी परिसर में तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी ली। और उपस्थित लोगों को शपथ दिलाते हुए, गणतंत्र दिवस पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय कन्या इंटर कालेज हरनहीं की बालिकाओं ने देश भक्ति गीत से शुरू किया। लोक कलाकारों ने फरुआही _ नृत्य में देश भक्ति के भावपूर्ण गीतों पर पूर्वांचल से विलुप्त हो रही नृत्य कला को दर्शकों को जानने का बखूबी मौका मिला। लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर राजस्व संग्रह अमीन संघ प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय गणतंत्र के पचहत्तर वर्ष पूर्ण होने पर आज हम सभी छिहत्तरवां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। संविधान हमें स्वतंत्र, न्याय एवं समानता का अधिकार देता है, तथा सभी को अभिव्यक्त की आजादी प्रदान करता है हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए की अभिव्यक्ति की आजादी तो है परंतु मर्यादा में रहकर जीवन जीना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि हम रहे या न रहें, लेकिन राष्ट्रीय पर्व पर देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम होता रहे। इस अवसर पर नायब तहसीलदारगण हरीश यादव,राम सूरज प्रसाद,राकेश शुक्ला कानूनगोगण कैलाश यादव,गंगा प्रसाद,रामरेखा प्रसाद, धीरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, बार एसोसिएशन अध्यक्ष कृपा शंकर सिंह,मंत्री कामेश्वर प्रसाद,एवं क्षेत्रीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *