जनपद में एक भी पुलिस चौकी नहीं है स्थापित अभिलेखों में

पूर्वा टाइम्स – सतीश पाण्डेय

संत कबीर नगर। जिले में थाने तो स्थापित है परंतु पुलिस चौकी के नाम पर एक भी चौकी कागजों में नहीं है ।जोकि शासन/प्रशासन के लिए एक बड़ा सवाल है . . . ?
जन सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि जिला संत कबीर नगर में वर्तमान समय में 11 थाने संचालित हैं परंतु चौकी एक भी अभिलेखों में नहीं है इसके बावजूद जिले में लगभग 30 पुलिस चौकियां संचालित हैं ।
बड़ा सवाल यह है कि यदि जिले में प्रशासनिक अभिलेखों में पुलिस चौकी स्थापित नहीं है तो जिला प्रशासन की ऐसी कौन सी व्यवस्था है जिससे जिले में लगभग 30 पुलिस चौकी स्थापित होकर संचालित हो रही हैं ।
जन सूचना के आधार पर शासन/प्रशासन से पुलिस चौकी के लिए भी धन अवमुक्त होता है परंतु जिला संत कबीर नगर में अब तक किसी पुलिस चौकी के लिए किसी प्रकार का धन अवमुक्त नहीं हुआ है । फिर सवाल यह उठता है कि जब शासन/प्रशासन चौकी स्थापित करने के लिए धन नहीं देता तो आखिर किस धन का प्रयोग कर चौकीं स्थापित की जाती है ।ऐसे में जिला पुलिस प्रशासन को समझना मुश्किल है कि जिले भर में किसके सर सेहरा बांधकर पुलिस विभाग पुलिस चौकी की स्थापना करती है किस पर अधिकार एवं अधिभार का प्रयोग कर पुलिस प्रशासन अपने चौकी को स्थापित कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करती है ।यह हैं उत्तर प्रदेश का कानून व्यवस्था जिसे एक आम जन मानस के लिए जानना और समझना बहुत ही मुश्किल काम होता है कि कानून के रखवाले स्वयं ही अपने कानून से परे !अपने देश का कानून जो की अभिलेखों के आधार पर ही कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सक्षम होती है परंतु जिस प्रकार जिले में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को देखा जा रहा है कि अपने आप को ही कटघरे में खड़े किए हुए नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *