जमुना कसौधन ने लिया साधु संतों का आशीर्वाद और भंडारे का किया आयोजन
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो सौरभ त्रिपाठी

संत कबीर नगर। जिले के मुखलिसपुर कस्बे में रविवार को यमुना प्रसाद कसौधन के अगुवाई में घर पर जिले के तमाम साधु संतों के लिए वृहद भंडारे का आयोजन हुआ। इस भंडारे में कसौधन परिवार ने हजारों साधु संतों को भोजन कराकर कम्बल व दान दक्षिणा व देते हुए उनका आशीर्वाद लिया। मालूम हो कि गत 25 वर्षों से इसी माह में यमुना प्रसाद कसौधन का पूरा परिवार एकजुट होकर के साधु, संतो, गरीब, दुखियों के लिए भंडारे का आयोजन करते हुए दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त करता है इस भंडारे में मुख्य रूप से अयोध्या प्रसाद कसौधन, राज मंगल कसौधन ,राजू कसौधन, अनिल कसौधन, राम सजीवन कसौधन, विनोद, हीरालाल, रामनिवास समेत पूरा कसौधन परिवार मौजूद रहा।








