प्रेम प्रसंग का बुरा अंजाम: युवक ने साली के बच्चे का किया अपहरण, नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के पीपीगंज नगर पंचायत के एक वार्ड के युवक को युवती से प्रेम- प्रसंग हो गया था। जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गई। नाराज होकर वह बिना बताए बच्चे के साथ मायके चली गई। इससे नाराज होकर युवक प्रेमिका की बहन के बच्चे का अपहरण कर लिया और नेपाल भाग गया। शिकायत मिलने पर पीपीगंज पुलिस लोकेशन से युवक को बच्चे के साथ बरामद कर लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने शनि शर्मा के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पहले से दो बच्चों का पिता शनि शर्मा को अपने ही वार्ड की वह युवती से मिलने की कोशिश करता।इसकी जानकारी शनि की पत्नी को कहीं से हो गई। इससे वह नाराज होकर 21 दिसंबर को पति को बिना बताए दो बच्चों को लेकर मायके चली गई। जब पत्नी के जाने की जानकारी शनि को हुई तो उसने पहले यह पता लगाया कि पत्नी को किसने बताया। इसके बाद आक्रोशित होकर 22 दिसंबर की सुबह प्रेमिका के घर पहुंचा और उसकी बहन के तीन वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया।
इधर, बच्चे के नहीं मिलने पर घर वाले परेशान हो गए। खोजबीन करते हुए बच्चे की मां ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी। सक्रिय हुई पुलिस मोबाइल फोन का लोकेशन जांचा तो नेपाल में मिला। इसके बाद पुलिस नेपाल पहुंचकर 23 दिसंबर को आरोपित शनि शर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से बच्चे को बरामद किया। सीओ कैंपियरगंज गौरव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज पुलिस आरोपित के पास से बच्चे को बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *