अटल जी के सपनों को साकार कर रही है सरकार

पूर्वा टाइम्स – सोनू गोंड

तरकुलवा(देवरिया)।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विधानसभा पथरदेवा मंडल तरकुलवा ने सोहनरिया से महुआ पाटन तक पदयात्रा निकाला। जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन जनार्दन कुशवाहा ने कहा कि अटलजी के सपनों को भाजपा सरकार साकार कर रहीं हैं। सुशासन ही उनका सपना था जो अब पूरा हो रहा हैं।इस कार्यक्रम को अंबुज शाही,डॉ इंद्रदेव चौहान,राजेश सिंह सेंगर दुष्यन्त राव, धीरज मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद नगर पंचायत तरकुलवा कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।11 किलो का केक काट कर जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने मनाया।इस अवसर पर सतीश राव, मनोज यादव, रामाश्रय गुप्ता,हृदय नारायण शर्मा,जयराम राव सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *