ब्लॉक प्रमुख ब्रम्हपुर संगीता यादव ने दीपक कुमार को किया सम्मानित
पूर्वा टाइम्स-जय प्रकाश रोशन
गोरखपुर। आज दिनांक 22-12-2024 को ग्राम सभा करहीं, बिकास खण्ड ब्रह्मपुर, तहसील चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर में ,डा अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच गोरखपुर मण्डल के मण्डल अध्यक्ष मा बृजराज प्रसाद जी के छोटे भाई डा दीपक कुमार जी( JRF) असिस्टेंट प्रोफेसर बुद्धा पोस्ट ग्रेजुएट कालेज कुशीनगर उ प्र को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के 108 वें दीक्षांत समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं शोध प्रबंधन में पी एच डी की उपाधि से सम्मानित होने के उपरांत, बिकास खण्ड ब्रह्मपुर के ब्लाक प्रमुख श्रीमती संगीता यादव जी द्वारा उनके पैतृक गांव करहीं पहुंच कर सम्मानित किया गया और डा दीपक कुमार जी को बधाई व उज्जवल भविष्य की हार्दिक मंगल कामनाएं प्रेषित की।इस सुनहरे पल के साक्षी के रूप में करही के ग्राम प्रधान दिनेश यादव, डा अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के मण्डल अध्यक्ष मा बृजराज प्रसाद जी,जिला प्रभारी ई रामदयाल जी,जिलाध्यक्ष हीरामन जी,शिवकुमार जी,राजकुमार जी,राम अधार नेता जी,रामसिंगार जी व क्षेत्र तथा ग्राम सभा के गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।









