मेदांता लखनऊ ने गोरखपुर में शुरू की कॉम्प्रिहेंसिव हार्ट केयर ओपीडी सेवाएं

पूर्वा टाइम्स – मो० अनस

गोरखपुर। मेदांता लखनऊ ने गोरखपुर के प्रसिद्ध शाही स्नोबल हॉस्पिटल में एक विशेष कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवा शुरू की है, जो स्थानीय निवासियों को विशेषज्ञों द्वारा दिल के रोगों के इलाज के लिए सुविधा प्रदान करेगी। यह ओपीडी डॉ० आर० के० सरन, मेदांता लखनऊ के कार्डियोलॉजी निदेशक और पूर्व प्रोफेसर, लारी कार्डियोलॉजी, केजीएमयू तथा उनकी टीम द्वारा संचालित की जाएंगी। डॉ० सरन द्वारा ओपीडी सेवा हर महीने के पहले शनिवार को आयोजित होगी। डॉ० सरन 50 से अधिक वर्षों के अनुभव वाले एक अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। यह ओपीडी सेवाएं क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह छोटे शहरों में विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक कदम है। डॉ० आर० के० सरन ने अपने संबोधन में कहा, हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गोरखपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों के लोग दिल के रोगों की सबसे अच्छा इलाज प्राप्त कर सकें। हृदय रोगों का समय पर और प्रारंभिक निदान और उपचार के लिए विशेषज्ञ सलाह देना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हम अपनी विशेषज्ञता को गोरखपुर वासियों के लिए उपलब्ध करा, यहां के निवासियों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने की उम्मीद करते हैं। मेदांता अस्पताल विश्वस्तरीय सुविधाओं और उन्नत डायग्नोस्टिक उपकरणों पीईटी-सीटी, कार्डियक एमआरआई और सटीक प्रक्रियाओं के लिए एक उन्नत कैथ लैब के साथ व्यापक हृदय रोग देखभाल प्रदान करता है। रोगियों को कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट वाल्व समस्याओं और बाल रोगियों के हृदय रोगों के लिए अत्याधुनिक उपचार की सुविधा भी प्राप्त होगी। डॉ० सरन की सेवाओं के अलावा, मेदांता ने प्रोफेसर डॉ० गौरांग मजूमदार भी अपनी ओपीडी सेवाएं संचालित करेंगे। डॉ० मजूमदार एक प्रसिद्ध कार्डियोथोरेसिक और कार्डियोवास्कुलर सर्जन हैं और मेदांता लखनऊ के सीटीवीएस विभाग के प्रमुख हैं। डॉ० मजूमदार हर महीने के चौथे रविवार को गोरखपुर के पेस हार्ट सेंटर में परामर्श के लिए उपलब्ध होंगे। अपने विचार साझा करते हुए, डॉ० गौरांग मजूमदार ने कहा, इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उन्नत हृदय देखभाल केवल बड़े शहरों में ही उपलब्ध न हो। हम यहां छोटे शहरों के उन लोगों तक पहुंचने के लिए उपस्थित रहेंगे, जिन्हें इस तरह की विशेष सेवाओं तक आसानी से पहुंच नहीं मिल पाती। रोगियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निवारक देखभाल और समय पर इलाज प्रदान करना महत्वपूर्ण है और हम यही करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों डॉक्टरों की विशेषज्ञता और नवीनतम चिकित्सा प्रौद्योगिकी के साथ, यह नई पहल गोरखपुर में दिल के रोगों के इलाज की उपलब्धता में महत्वपूर्ण सुधार लाएगी। स्थानीय रोगी न केवल विशेषज्ञ परामर्श और अत्याधुनिक उपचारों का लाभ उठाएंगे, बल्कि उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं जैसे सीजीएचएस, मुख्यमंत्री फंड और आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ मिलेगा, जिससे जरूरतमंदों को इलाज के लिए वित्तीय सहायता भी मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *