दूग्ध उत्पादन से किसानों के आय में हो रही है अतिरिक्त वृद्धि

पूर्वा टाईम्स – विजय ओझा

मिर्जापुर। मिर्जापुर के मड़िहान तहसील अन्तर्गत राजगढ़ क्षेत्र के किसान राज किशोर सिंह ने खेती के साथ साथ दूध उत्पादन करके क्षेत्र के किसानों को एक अच्छा संदेश दे रहे हैं कि अतिरिक्त समय में दूध उत्पादन करके भी खर्चा निकाला जा सकता है जिससे किसानों के आए में वृद्धि हो सकती है।इस सम्बन्ध में राजकिशोर क्षेत्र के किसानों से कहना है कि खेती के साथ-साथ पशुओं का पालन करके दूध उत्पादन किया जा रहा है और गौ सेवा भी हो रही है । पशुओं के गोबर से खाद भी बन रही है जिससे खेतों में डालने से पैदावार भी बढ़ेगा और दूध से खर्चा भी निकल जा रहा है ।ऐसे क्षेत्र में किसानों की आय भी दुगनी हो जाएगी। राजकिशोर सिंह क्षेत्र के किसानों को जागरूक करके दूध का उत्पादन बढ़ाने में मदद कर रहे हैं,ऐसे क्षेत्र के लोग उत्साहित भी हो रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *