यातायात माह का उद्घाटन कर हरी झंडी दिखाकर रैली को किया गया रवाना
पूर्वा टाइम्स समाचार


संत कबीर नगर ।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा “यातायात माह नवम्बर 2024” का किया गया उद्घाटन, यातायात रैली को हरी झंड़ी दिखा कर किया रवाना ।
आज दिनांक 01.11.2024 को जिलाधिकारी सन्त कबीर नगर श्री महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सन्त कबीर नगर श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर श्री सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अजीत चौहान की उपस्थिति में यातायात माह नवम्बर 2024 का पुलिस लाईन संतकबीरनगर में उद्घाटन किया गया, महोदय द्वारा यातायात जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । महोदय द्वारा सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने, लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरुक करने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील किया गया की वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की भी अपील की गयी । इस अवसर पर प्रभारी यातायात श्री परमहंस, पीआरओ पुलिस अधीक्षक श्री इन्द्र भूषण सिंह सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।








