जूट बैग ट्रेनिग शिविर का हुआ समापन, पारंगत हुई 24 महिलाएं

रिपोर्ट पूर्व टाइम्स
गोरखपुर। नेशनल जूट बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सौजन्य से महिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र सुडिया कुआं बशारतपुर के हरिद्वारपुरम फेज -11, गंगा नगर पश्चिमी, आरोग्य मन्दिर, गोरखपुर में जे.आर. सी.पी.सी. योजना के अन्तर्गत 24 प्रशिक्षु महिलाओं के लिए चलाए गए जूट बैग ट्रेनिग शिविर का समापन गुरुवार को सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम 21 दिन की बेसिक ट्रेनिग, 14 दिन का एडवान्स ट्रेनिंग व 14 दिन का डिजाइन ट्रेनिग चला। बेसिक व एडवान्स ट्रेनिंग कलकत्ता के ट्रेनर शुशान्त घोष द्वारा सम्पन्न हुआ और डिजाइन ट्रेनर अनुभव बाजपेई द्वारा बैग की विभिन्न डिजाइन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। सभी 24 प्रशिक्षण पाने वाली महिलाएं अपने जूट बैग का उत्पादन करने के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कमर कस चुकी है। जूट बैग ट्रेनिग के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मण्डक कोआर्डिनेटर यूपी कॉन उ.प्र. आनन्द मिश्रा ने प्रशिक्षु महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उद्यमी महिलाओं को बल प्रदान करने के लिए जिला उद्योग केन्द्र द्वारा कम व्याज दर पर लोन की व्यवस्था है। उद्यम के लिए सरकार उद्यमियों का भरपूर सहयोग करने के लिए हृढ़ संकल्प है। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुनैना सिंह, प्राधिकारी कुन्दन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
बाइट, आनंद मिश्रा, मुख्य अतिथि मण्डक कोआर्डिनेटर यूपी कॉन उ.प्र.
बाइट, सुनैना सिंह, संस्था अध्यक्ष
बाइट, प्रशिक्षु महिला








