डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाया जायेगा !पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र 8 अप्रैल 2026 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती 13 अप्रैल को पूर्व संध्या के … Read More

धोखाधड़ी के मामले में फरार दंपति पर सख्ती, कोर्ट के आदेश पर घर पर चस्पा हुई नोटिस।

धारा 419, 420, 406 समेत कई धाराओं में वांछित आरोपी नहीं मिले, न्यायालय के आदेश पर की गई उद्घोषणा। पूर्वा टाइम्स – समाचारपिपरी सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में धोखाधड़ी और अमानत … Read More

सलाई बनवा ग्रेडिंग यूनिट ए0सी0सी0 स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण -पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज ग्रेडिंग यूनिट ए0सी0सी0 सिमेन्ट सलाई बनवा स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा टेंडर प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए। उन्होंने सड़क किनारे लगे खंभों को हटाने के कार्य को प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए और कहा कि विद्युत विभाग आवश्यक एस्टीमेट तैयार कर लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। जिलाधिकारी ने परिसर के आसपास वृक्षारोपण कराने पर भी विशेष जोर दिया और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से इसे आवश्यक बताया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रेडिंग यूनिट ए0सी0सी0 सिमेन्ट परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश भी दिए। उन्होने कहा कि वन विभाग से सम्बन्धित जो कार्यवाही होनी है उसे यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाये इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अभियंता शैलेश सिंह ठाकुर, उपायुक्त उद्योग अधिकारी विनोद कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश -पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया। कार्यक्रम के दौरान राजस्व प्रकरणों एवं अन्य पुलिस संबंधी मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट निर्देश प्रदान किए।उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक जांच की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्यवाही से समय पर अवगत कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। जिन मामलों में त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, संवाद एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ओबरा डैम स्टेशन से नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ, सांसद के सामने उठी मजदूर व जनसमस्याओं का मुद्दा.

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -ओबरा डैम रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस के शुभारंभ के अवसर पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस … Read More

सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं जन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में मण्डलायुक्त ने की समीक्षा बैठक

जन शिकायतों का समयबद्ध व गुणवतापूर्ण निस्तारण किया जाये सुनिश्चित-मण्डालायुक्त/नोडल अधिकारी पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र -सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं जन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में एवं प्रभारी … Read More

मण्डलायुक्त ने अस्थायी गौ आश्रय स्थल रावर्टसगंज का किये औचक निरीक्षण -पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने आज नगर पालिका स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल रावर्टसगंज केंद्र का औचक निरीक्षण किये निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्थायी गौ आश्रय स्थल रावर्टसगंज में व्यवस्थाओं … Read More

अनपरा नाइट प्रीमियर लीग (ANPL) 2026 एस्मेशर्स, ग्लैडिएटर और टर्मिनेटर ने दर्ज की शानदार जीत –

पूर्वा टाइम्स – समाचारअनपरा (सोनभद्र) अनपरा कॉलोनी स्थित ऑपरेटिंग क्लब के मैदान पर दूधिया रोशनी में खेले जा रहे अनपरा नाइट प्रीमियर लीग (ANPL) 2026 का रोमांच रविवार को अपने … Read More

ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई तेज आवाज वाली बुलेट गाड़ियों पर कसा शिकंजा, साइलेंसर उतरवाए

पूर्वा टाइम्स – समाचार ओबरा (सोनभद्र)। औद्योगिक नगरी ओबरा की सड़कों पर तेज आवाज और कर्कश शोर मचाकर शांति भंग करने वाले बुलेट सवारों के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने सख्त … Read More

करंट की चपेट में आए एक ही परिवार के तीन लोग, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर.पूर्वा टाइम्स – ब्यूरोसोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के एक गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया, जहां टूटकर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब घर की 30 वर्षीय सुल्तानी पत्नी रामप्रवेशपानी लेने के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान उसका 2 वर्षीय बेटा राम प्रवेश भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गया और पोल के सहारे लटक रहे बिजली के तार को पकड़ लिया। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण वह तुरंत उसकी चपेट में आकर चिपक गया। बेटे को तड़पता देख मां उसे बचाने दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। इसके बाद 3 वर्षीय बेटी अर्चना भी दोनों को बचाने पहुंची, लेकिन वह भी बिजली के करंट की जद में आकर घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी और विभिन्न बहाने बनाए गए। ऐसे में परिजनों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों के परिजन राजकुमार ने बताया कि बिजली के तार पोल पर लटक रहे थे, लेकिन समय रहते ठीक नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते विभाग द्वारा तार को ठीक करा दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने भी बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज वाराणसी में चल रहा है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है। हालांकि घटना के बाद जेई मौके पर पहुंचे कि नहीं पहुंचे इसकी जानकारी से परिजनों ने अनभिज्ञता जताई है।