मा० प्रभरी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा जी का जनपद सोनभद्र भ्रमण कार्यक्रम, विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में करेंगे प्रतिभाग एवं कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद –
प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा , दिनांक 17 नवम्बर 2026 मंगलवार को जनपद सोनभद्र के भ्रमण पर रहेंगे।
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा० प्रभारी मंत्री अपराह्न 01ः00 बजे भाजपा जिला कार्यालय, सोनभद्र पहुंचेंगे तथा 01ः10 बजे से 04ः15 बजे तक भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत 04ः30 बजे प्रस्थान कर 04ः40 बजे सर्किट हाउस, लोढ़ी, सोनभद्र पहुंचेंगे। अपराह्न 05ः00 बजे से 06ः00 बजे तक सर्किट हाउस, लोढ़ी, सोनभद्र में आयोजित जिला प्रशासनिक समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
सायं 07ः00 बजे सर्किट हाउस, लोढ़ी, सोनभद्र से प्रस्थान कर 07ः15 बजे राबर्ट्सगंज, चुर्क रोड (एसबीआई के सामने) पहुंचेंगे, जहां अमित पाण्डेय के आवास पर शिष्टाचार भेंट करेंगे।
दिनांक 18 नवम्बर 2026 (बुधवार) को प्रातः 09ः00 बजे मा० मंत्री सर्किट हाउस, लोढ़ी, सोनभद्र से प्रस्थान करेंगे।
