अनपरा तापीय परियोजना में 52वीं परियोजना/डिस्कॉम खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत वालीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -अनपरा तापीय परियोजना, अनपरा में 52वीं परियोजना डिस्कॉम खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित वालीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 02 नवम्बर 2026 दिन सोमवार को उत्साह एवं खेल भावना के वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन अनपरा परियोजना क्रीड़ा समिति, अनपरा के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अनपरा, ओबरा, हरदुआगंज तापीय परियोजनाओं के साथ-साथ डिस्कॉम के मेरठ, लखनऊ एवं वाराणसी से आई टीमों ने प्रतिभाग किया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इं अजय कटियार, मुख्य महाप्रबंधक, अनपरा तापीय परियोजना उपस्थित रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ एएन बरनवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना चिकित्सालय, अधीक्षण अभियंता मुख्यालय इं चन्द्रमा प्रसाद,अधीक्षण अभियंता जानपद इं महेंद्र सिंह, लखनऊ से पर्यवेक्षक के रूप में क्रीड़ा अधिकारी विनय कुमार एवं सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान मंचासीन अतिथियों का स्वागत एवं परिचय प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि इं अजय कटियार ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेलों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्फूर्ति, टीम भावना तथा कार्मिकों के बीच आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
प्रतियोगिता में अनपरा, ओबरा, हरदुआगंज तापीय परियोजनाओं तथा डिस्कॉम के मेरठ, लखनऊ, वाराणसी से प्रतिभाग करने वाली टीमों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। वालीबॉल एवं कबड्डी जैसे लोकप्रिय खेल खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, सामूहिक समन्वय, तत्परता, रणनीतिक कौशल एवं नेतृत्व क्षमता की परीक्षा लेते हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं एवं क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा एक-दूसरे के साथ संवाद एवं सौहार्द बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए क्रीड़ा सचिव इं अनिल कुमार एवं क्रीड़ा समन्वयक इं धर्मेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, का स्वागत करते हुए उद्घाटन समारोह सम्पन्न कराया जिसमें मुख्य रुप से परियोजना के अधिकारियों में अधीक्षण अभियंता इं उत्पल शंकर, इं वीके दिनकर, इं संदीप कुमार रजक, इं आलोक त्रिपाठी, इं कमर आलम, इं. गजेन्द्र सिंह अधिशासी अभियंता इं बीआर. पटेल, इं अदालत वर्मा, इं बृजेन्द्र सिंह, इं आशुतोष सिंह, इं प्रमोद कुमार के साथ निर्णायक की भूमिका में वालीबाल में प्रवीण सैनी, शशि रंजन सिंह, निशांत झा कबड्डी में दशाराम यादव, प्रेमचंद, मनीष वहीं, इं कमलेश कुमार, सुशील यादव, श्रीप्रकाश उर्फ , मानिक चंद और अनपरा वालीबाल और कबड्डी टीम के सदस्यों एवं अन्य कर्मठ वालंटियर का विशेष योगदान रहा। उद्घाटन समारोह का संचालन माधवेन्द्र सिंह ने किया। आयोजन का उद्देश्य परियोजना एवं डिस्कॉम स्तर पर खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना, कार्मिकों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा खेलों के माध्यम से एकता, सहयोग एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करना है।
मंगलवार को अनपरा परियोजना और मेरठ की टीम ने कबड्डी में फाइनल में जगह बनाई और ओबरा परियोजना कबड्डी में तीसरे स्थान पर रही। देर शाम को वालीबाल प्रतियोगिता के दोनों मैच खेले जाने थे।

