धधरौल डैम पर मूर्ति विसर्जन स्थल का अपर जिलाधिकारी ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वागीश कुमार शुक्ला एवं उप जिलाधिकारी सदर आशीष कुमार त्रिपाठी ने आज धधरौल डैम पहुंचकर मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने विसर्जन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन स्थल के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने विसर्जन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे मूर्ति विसर्जन का कार्य सुरक्षित एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *