विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026: 23 अक्टूबर को पात्र कर्मचारियों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश
लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता के लिए पात्र कर्मचारियों को मतदान दिवस पर विशेष अवकाश अनुमन्य
सोनभद्र -जिलाधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 एवं खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान दिवस दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के ऐसे सभी कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय से स्नातक हैं तथा विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन में मतदान करने के लिए बोनाफाइड मतदाता हैं, उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु मतदान दिवस दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता करने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्रदान करना है।

